भारत

सोनाली फोगाट मामला, परिवार का आया ये बयान

jantaserishta.com
27 Aug 2022 2:44 PM IST
सोनाली फोगाट मामला, परिवार का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: सोनाली फोगट की मौत का रहस्य लगातार गहराता रहा है। फोगाट डेथ केस में गोवा पुलिस ने क्लब मालिक को गिरफ्तार किया है और बाथरूम से ड्रग्स बरामद की। उधर, फोगाट का पीएम सुधीर सांगवान और उसका साथी सुखजिंदर सिंह 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिए गए हैं। इस बीच सोनाली के परिवारवालों ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस केस की सुशांत सिंह राजपूत की मौत से तुलना की। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि यह मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तरह चले और रहस्य बनकर रह जाए।

शनिवार को सोनाली फोगाट के परिवारवालों ने कहा कि "हम नहीं चाहते कि यह मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत की तरह चले। परिवार का मानना है कि उनके बेटे (सुशांत सिंह राजपूत) की हत्या की गई थी। रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ड्रग्स दिया था जो अभी बाहर हैं। मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। यह मामला नशीली दवाओं के कब्जे या नशीली दवाओं के सेवन के बारे में नहीं है। लेकिन हत्या के बारे में है।"
कुलदीप ने कहा, "हम मांग करते हैं कि सोनाली के हत्यारों को फांसी दी जाए। अगर मामला साबित नहीं होता है कि उसकी हत्या की गई है, तो हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे और हम नार्को टेस्ट की भी मांग करेंगे।"
गौरतलब है कि गोवा पुलिस ने कहा था कि सोनाली फोगाट के ड्रिंक में उनके दो सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखजिंदर सिंह ने एक पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। संभवत: इसके चलते फोगाट की मौत हुई। यह दोनों फोगाट 'हत्याकांड' में आरोपी हैं। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story