भारत

14 साल से लकवाग्रस्त था बेटा, पिता ने कर दी हत्या

jantaserishta.com
10 Jan 2022 12:28 PM IST
14 साल से लकवाग्रस्त था बेटा, पिता ने कर दी हत्या
x
एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है.

नई दिल्ली: दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट इलाके में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पिता ने 14 साल से लकवाग्रस्त अपने 30 साल के बेटे को पीट पीट कर मार डाला है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 9 जनवरी को तकरीबन 1 बजकर 24 मिनट पर भारत नगर इलाके की पुलिस को जानकारी मिली कि एक 30 साल के शख्स को घायल हालत में दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला की घायल शख्स की मौत हो गई थी. जांच में पता चला की मृतक का नाम अजमेरी सिंह था.
पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की तो मृतक अजमेरी सिंह की बहन रेखा ने बताया कि सुबह जब वो घर में दाखिल हुई तो देखा की भाई बेड पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है लिहाजा उसने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया.
रेखा ने बताया की रात को उसके पिता नशे में धुत्त घर में दाखिल हुए थे और नशे में की हालत में डंडे से भाई की बुरी तरह से पिटाई की थी. पिता की पिटाई से भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसने बताया कि उसका भाई अजमेरी 14 साल से लकवा ग्रसित था. बहन रेखा के बयान पर पुलिस ने 302 का मामला दर्ज करते हुए कातिल पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story