भारत
बेटे की हत्या, मां ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई, वही निकली आरोपी
jantaserishta.com
19 March 2025 5:54 PM IST

x
सनसनीखेज खुलासा हुआ.
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में दो दिनों पहले हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 17 मार्च को चंदई रघुनाथपुर चौहारे के पास बाग में सुरेंद्र यादव उर्फ लाला की लाश मिली थी। युवक की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की मां ने ही बेटे की हत्या कराई है। इस हत्या में मारे गए युवक की बहन और उसका जीजा भी शामिल था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा हत्याकांड परिवार की संपत्ति को लेकर अंजाम दिया गया। एक मां का अपने ही बेटे की हत्या की खबर से हर कोई हैरान है।
गुरुबख्शगंज इलाके के रामनगर मजरे पोरई के रहने वाले सुरेंद्र (25) की लाश बाग में मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। सुरेंद्र की मां राजकुमारी ने ही पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुरेंद्र के गले में चोट के निशान थे। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पाया कि गला दबाकार युवक की हत्या की गई थी। वारदात के खुलासे के लिए थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस, एसओजी टीम को लगाया गया था।
जांच आगे बढ़ी तो पुलिस भी हैरान रह गई। जिस मां ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसी ने 50 हजार की सुपारी देकर हत्या कराई थी। युवक की मां राजकुमारी ने अपनी बेटी सचि और दामाद बृजेश के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि पिता की मौत के बाद संपत्ति बहन के नाम जाने से सुरेंद्र नाराज था और मां के साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर मां ने हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में अपने ही बेटे की हत्या के लिए तैयार किया।
हरिश्चंद्र ने हत्या से पहले सुरेंद्र को मोटरसाइकिल से बाग में ले जाकर शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। राजकुमारी, बृजेश यादव और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या को अंजाम देने वाले हरिश्चंद्र की तलाश हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





