भारत

दरिंदगी की इंतहा: मां के साथ मारपीट करता था बेटा, पड़ोसियों ने कई बार समझाया, फिर...

jantaserishta.com
19 Feb 2022 5:34 PM IST
दरिंदगी की इंतहा: मां के साथ मारपीट करता था बेटा, पड़ोसियों ने कई बार समझाया, फिर...
x
एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक कलयुगी बेटा अपनी मां को बेरहमी से मार रहा है.

गुंटूर: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक कलयुगी बेटा अपनी मां को बेरहमी से मार रहा है. जन्म देने वाली अपनी मां को पीटने की वजह है संपत्ति. ये घटना गुंटूर जिले के ताडेपल्ली के ब्रह्मानंदपुरम की है. हालांकि पुलिस ने अत्याचारी बेटे के गिरफ्तार कर लिया है.

पड़ोसियों ने बेटे की इस करतूत की शिकायत पुलिस से की. इसके बाद पुलिस तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची और कलयुगी बेटे को ने शेषु को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि शेषु संपत्ति के लिए अपनी मां को परेशान करता था. उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता था. युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था, इसकी हमें सूचना मिली थी. पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की है.
कई साल पहले आंध्र प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने नागमणि के पति वेंकटेश्वर राव को जमीन आवंटित की थी. उन्होंने कड़ी मेहनत कर घर बनाया. दंपति का एक बेटा और एक बेटी है. 3 साल पहले नागमणि के पति वेंकटेश्वर राव की मौत हो गई. इसके बाद उसका बेटा शेषु, जो दूसरे गांव में काम करता था. वह अपनी पत्नी के साथ गांव में आकर रहने लगा. लेकिन मां नागमणि के लिए उसके बेटे के घर आने की खुशी लंबे समय तक कायम न रह सकी. क्योंकि अत्याचारी बेटा मां नागमणि को संपत्ति के लिए प्रताड़ित करने लगा.
हालांकि शुरुआत में आसपास के लोगों ने शेषु को इस घटना के लिए काफी डांट लगाई. कई बार समझाया लेकिन संपत्ति के लालच में उसे एक भी बात समझ नहीं आई. वह लगातार अपनी मां के साथ मारपीट करता था. इससे परेशान होकर पड़ोसियों ने उसका मां के साथ मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और वार्ड सचिवालय के कर्मचारियों औऱ मामला को दिखाया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story