संपत्ति के लिए रोज मारपीट करता था बेटा, बाप ने कर दी हत्या

औरंगाबाद: जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के मुरारपुर में बीते दिनों हुए बीरेंद्र कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए ढिबरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर की रात्रि थाना क्षेत्र के मुरारपुर निवासी रघुनंदन यादव के बेटे बीरेंद्र यादव की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी गई थी. इस हत्या के संबंध में मृतक की पत्नी ने 16 दिसंबर को ढिबरा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





