भारत

CRIME: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, बीजेपी नेता पर कसा शिकंजा

jantaserishta.com
2 Jun 2024 8:59 AM GMT
CRIME: बेटा ही निकला पिता का हत्यारा, बीजेपी नेता पर कसा शिकंजा
x
सोते समय पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।
CRIME NEWS रुद्रपुर: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में शनिवार तड़के चार बजे बड़े बेटे भाजयुमो नेता ने घर के विवाद में सोते समय पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय तोताराम ई-रिक्शा चलाता था। आरोपी दीपक राठौर भाजयुमो का उत्तरी मंडल उपाध्यक्ष है। दीपक मकान पर कब्जा चाहता था।
शुक्रवार रात को पिता और बेटे में विवाद हुआ था। तड़के दीपक ने सोते समय चाकू से पिता पर वार किए थे। भाजयुमो जिला महामंत्री बिट्टू चौहान ने बताया कि पार्टी ने दीपक को पार्टी निष्कासित कर दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता का रोज-रोज पड़ोसियों से झगड़ा और मकान बेचकर छोटे बेटे को पैसे का ताना देना और छोटी-छोटी बात को लेकर रोज घर में क्लेश होना बड़े बेटे को इतना नागवार गुजारा कि उसने शुक्रवार रात पिता की चाकू मारकर हम्या कर दी।
रुद्रपुर के ट्रांजिंट कैंप में आजाद नगर में बेटे के पिता की हत्या की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या का कारण मकान को लेकर उपजा विवाद और गृह कलेश माना है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय तोताराम पुत्र जागन लाल और उनके बेड़े बेटे दीपक राठौर के बीच लंबे समय से रिश्ते खराब चल रहे थे।
तोताराम का आए दिन मोहल्ले में किसी न किसी बात को लेकर लोगों से विवाद होता था। इसे लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। वहीं दीपक पिता को विवाद न करने की नसीहत देता था जो पिता को नागवार गुजरता था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। ऐसे में पिता और बेटे के बीच रिश्ते खराब होते गए और दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति आक्रोश पनपता गया।
इस पर तोताराम ने घर बेचने की बात कहनी शुरू कर दी। वहीं जानकारी में आया है कि तोताराम घर को बेचकर छोटे बेटे को रकम देने और दीपक को फूटी कौड़ी न देने की बात करने लगे थे। इससे दीपक के मन में अपने पिता के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा था। दीपक के छोटे भाई सुमित ने बताया कि शुक्रवार को पिता शराब के नशे में आए और झगड़े में उनका साथ न देने पर नाराज होकर उसके गले पर चाकू रख दिया।
शोर होने पर भाई दीपक बीच-बचाव को आया। इसके बाद घर बेचने की पिता की मंशा को लेकर भी बहस होने लगी। इसके बाद तोताराम अपने कमरे में सोने चला गया। वहीं झगड़े से दीपक इतना परोशान हो गया कि वह रात भर सो नहीं पाया और शनिवार तड़के चार बजे उसने पिता के कमरे में पहुंचकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पिता ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने कई वार कर मौत की नींद सुला दिया।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई के साथ थाना ट्रांजिट कैंप पहुंच गया। यहां आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस दंग रह गयी। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और आरोपी को लेकर पुलिस उसके घर गयी।
यहां तोतराम का लहूलुहान शव मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दीपक ने अपने घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस को बरामद करा दिया। अपने पिता को मौत की नींद सुलाने के बाद भी दीपक के चेहरे कोई शिकन तक नहीं दिख रही थी।
जानकारी के अनुसार, तोताराम करीब दस साल से ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। घर में अक्सर विवाद का माहौल रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी दीपक और उसके पिता तोताराम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके दीपक ने अपने पिता के साथ मारपीट भी की थी। इससे पिता तोताराम का हाथ फ्रेक्चर हो गया था।

Next Story