भारत
बेटे ने सरेआम मां की चाकू मारकर हत्या की, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
jantaserishta.com
24 July 2023 8:59 AM IST

x
दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है।
तिरुवनंतपुरम: केरल के कोल्लम जिले से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने कोट्टाराकारा-पुनालूर रोड पर बिजी चेंगामनद जंक्शन पर अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी।
मृत महिला की पहचान मिनिमोल निवासी थलावूर के रूप में हुई है। महिला मानसिक रूप से बीमार थी और 2007 से कोल्लम के एक निराश्रित (बेसहारा) केंद्र में रह रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, महिला का 30 वर्षीय बेटा जोमोन उसे बाइक पर केंद्र से ले गया और बाद में सड़क पर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, बेटे जोमोन ने महिला को कई बार चाकू मारा। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
जोमोन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपनी मां को दुखों से मुक्ति दिलाने और उन्हें 'शाश्वत शांति' देने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि तत्काल महिला मिनिमोल को पास के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





