भारत
जेल से छूटकर आए बेटे की सोते समय पिता ने की गोली मारकर हत्या, चल रहा था नाराज
jantaserishta.com
7 May 2023 11:53 AM IST

x
गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने ताबड़तोड़ 4 गोलियां मारकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बेटा कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया था। आरोपी पिता का साथ उसके भाई ने भी दिया। मृतक कुछ दिनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था। बेटे पर हत्या का आरोप लगने के बाद से पिता नाराज चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लोगों ने पुलिस को तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने की जानकारी दी गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि घटना को मृतक के पिता और उसके भाई ने ही अंजाम दिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक को चार गोलियां मारी।
पुलिस ने बताया है कि थाना बादलपुर में मृतक के मामा ने सूचना दी कि 7 मई को उनका भांजा घर पर आंगन में सो रहा था। सुबह 5 बजे सोते समय मेरे भांजे को 3 अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि घटना को मृतक के पिता व भाई ने ही अंजाम दिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





