भारत

प्रेम संबंध के लिए बेटे को रास्ते से हटाया ! व्हाट्सएप चैट ने खोला राज, मां भी पहुंची सलाखों के पीछे

SHIDDHANT
19 Jun 2026 10:07 PM IST
प्रेम संबंध के लिए बेटे को रास्ते से हटाया ! व्हाट्सएप चैट ने खोला राज, मां भी पहुंची सलाखों के पीछे
x
मां ने प्रेमी संग मिलकर कराई 7 वर्षीय बेटे की हत्या
Meerut मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय मासूम अंगदवीर की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बच्चे की मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी अर्पित पाराशर के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, अर्पित पाराशर ने पहले अंगदवीर का अपहरण किया और फिर उसे कार में ले जाकर एक खेत में हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे के शव को नहर में फेंक दिया था ताकि सबूत मिटाए जा सकें। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अर्पित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हालांकि, तफ्तीश आगे बढ़ने पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले। जांच एजेंसियों ने आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल की, जिसमें व्हाट्सएप चैट महत्वपूर्ण सबूत के रूप में सामने आई। पुलिस का दावा है कि बरामद चैट से यह संकेत मिला कि गुरप्रीत कौर को बच्चे को साथ ले जाने और उसकी हत्या की योजना की जानकारी थी तथा उसने इसके लिए सहमति भी दी थी।
जांच में यह भी सामने आया कि बच्चा मां और उसके प्रेमी के रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से कथित रूप से मासूम को
रास्ते
से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और डिजिटल सबूतों के आधार पर गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे तैयार की गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Next Story