
पटना। बिहार में आज एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के सीएम शामिल हुए। नीतीश कुमार ने रेकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर उनके बेटे निशांत कुमार ने खुशी जाहिर की और मतदाताओं को उनके अप्रत्याशित रूप से मिले मजबूत जनादेश के लिए धन्यवाद दिया।
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर निशांत कुमार ने कहा, 'नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। मैं जनता और पूरे एनडीए परिवार को बधाई देता हूं। हमने पहले भी वादे पूरे किए हैं और अब भी करेंगे।' पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एनडीए गठबंधन अपने बिहार के विकास के एजेंडे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे व्यक्तिगत गर्व का क्षण बताते हुए निशांत ने अपने पिता को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता को 10वीं बार सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं। जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा दिया है। मैं जनता को धन्यवाद और बधाई भी देता हूं।'
शपथ ग्रहण के बाद बेटे निशांत के साथ सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर. इस चुनाव में निशांत के डेब्यू की भी खूब चर्चा हुई थी. pic.twitter.com/0yni7Gxz3m
— Nidhi Shree (@NidhiShreeJha) November 20, 2025





