भारत

बेटे ने की माता-पिता की हत्या, नशे की हालत में लोहे की रॉड से मारा

jantaserishta.com
18 July 2023 3:34 PM IST
बेटे ने की माता-पिता की हत्या, नशे की हालत में लोहे की रॉड से मारा
x
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के ब्याटरायणपुरा इलाके में बेटे ने नशे की हालत में अपने माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान पिता भास्कर और मां शांता के रूप में हुई है। भास्कर एक कैंटीन में काम करते थे। जबकि, शांता एक सेवानिवृत्त केंद्र सरकार कर्मचारी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद आरोपी शरथ फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शरथ ने नशे की हालत में अपने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला किया था। खून अधिक बहने की कारण उनकी मौत हो गई। शरथ मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। मृतक दंपत्ति मंगलुरु के रहने वाले थे और 20 साल से शहर में रह रहे थे।
यह घटना सोमवार शाम की है। इस घटना का तब पता चला जब दंपति के बड़े बेटे ने उन्हें फोन किया। जब बड़े बेटे के फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पड़ोसियों से उसके माता-पिता का पता लगाने की अपील की। पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव पड़े देखे। मामले की सूचना मिलने के बाद दक्षिण पूर्व डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story