भारत

बेटे ने मां के प्रेमी को मार डाला

jantaserishta.com
6 Jun 2022 11:03 AM IST
बेटे ने मां के प्रेमी को मार डाला
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक शाहरुख मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश रही है।

मृतक 25 वर्षीय नाजिम मौजपुर के अशोक मोहल्ला में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह चाय की दुकान चलाता था। दुकान के पास ही आरोपी का मकान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ साल पहले शाहरुख के पिता की मौत हो गई थी। नाजिम और शाहरुख में दोस्ती थी।नाजिम का उसके घर आना-जाना था। इसके चलते नाजिम की शाहरुख की मां के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं।
नाजिम अक्सर शाहरुख की गैर मौजूदगी में उसके घर आता था, जो उसे पसंद नहीं था। शाहरुख के मना करने पर भी नाजिम मान नहीं रहा था। गुरुवार को शाहरुख बुलंदशहर गया था। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे फोन कर बताया कि नाजिम उसके घर गया था। शनिवार को शाहरुख लौटा। रात 8:30 बजे नाजिम दुकान पर बैठा था, तभी शाहरुख ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story