भारत
बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया...पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 April 2026 2:45 PM IST

x
सनसनीखेज घटना.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत हराटांड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोविंद साहू और उनके छोटे बेटे कमल साहू के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमल साहू को जुआ खेलने की लत थी और वह लगातार अपने पिता से पैसे की मांग कर रहा था। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद अचानक हिंसक हो गया। आवेश में आकर कमल साहू ने घर में रखे धारदार कुदाल से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण गोविंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





