भारत

बेटे ने अपने ही पिता का किया मर्डर, बन्दूक के बट से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, वजह है बस इतनी छोटी सी...

jantaserishta.com
17 April 2021 5:03 PM IST
बेटे ने अपने ही पिता का किया मर्डर, बन्दूक के बट से मार-मारकर उतारा मौत के घाट, वजह है बस इतनी छोटी सी...
x
इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है.

राजस्थान के भरतपुर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कलयुगी बेटे ने नशे में अपने ही पिता की बन्दूक के बट से मार-मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, पिता और बेटे में मोटर साइकिल ले जाने को लेकर विवाद हुआ था.

दरअसल, ये मामला रुदावल थाना इलाके का है. ये मामला रुदावल थाना इलाके का है. जहां शुक्रवार रात को आरोपी बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा. इसके बाद वह घर से मोटर साइकिल ले जाने की कोशिश करने लगा. मगर जब पिता ने नशे में धुत बेटे को मोटर साइकिल ले जाने से मना कर दिया तो वह आग बबूला हो गया.
मोटर साइकिल न ले जाने की बात पर आरोपी बेटा इतना भड़क गया कि उसने पिता पर घर में रखी बंदूक के बट से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके बाद पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद आरोपी बेटा मोटर साइकिल लेकर फरार हो गया.
इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
रुदावल थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मोटर साइकिल ले जाने को लेकर पिता बेटे में विवाद हो गया था. तभी नशे में धुत बेटे बादाम ने अपने पिता की बंदूक के बट से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story