भारत
किसी को मैसेज कर रही थी...चरित्र पर संदेह, बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या
jantaserishta.com
22 Aug 2023 1:11 PM IST

x
नाराज होकर बेटे ने यह कदम उठाया।
मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपनी मां के चरित्र पर संदेह करते हुए कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला घटना से पहले किसी को मैसेज कर रही थी, जिससे नाराज होकर बेटे ने यह कदम उठाया।
अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार देर रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में हुई। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि मृतका की पहचान सोनाली गोगरा (35) के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी मां के चरित्र को लेकर लड़के की बेचैनी उनके बीच बार-बार झगड़े का कारण बन रही थी। जानकारी मुताबिक रविवार की शाम जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां अपने मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है। मां पर संदेह करते हुए बेटे ने उत्तेजित होकर कुल्हाड़ी से मां पर हमला बोल दिया।
इस घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता सोनाली गोगरा को तत्काल भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस ने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





