भारत

बेटे ने कर दी पिता की हत्या, सिर्फ ये थी वजह

jantaserishta.com
28 March 2022 9:34 PM IST
बेटे ने कर दी पिता की हत्या, सिर्फ ये थी वजह
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सागर जिले में एक बेटे ने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बहू के साथ मारपीट करने पर बेटे का विरोध किया था और बहू को मायके भेज दिया था.

इस मामले में पुलिस ने जांच की और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. यह घटना बहरोल थाने के मगरदा गांव की हैं. यहां के कमलेश लोधी का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया. इसके बाद पिता बाबू लाल ने विवाद को खत्म करने के मकसद से बहू को मायके भेज दिया. यह बात कमलेश को रास नहीं आई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश को जब पत्नी को मायके भेजे जाने की बात पता चली तो उसने पिता बाबू लाल की डंडों से पीट दिया. बाबू लाल के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. बाद में कमलेश ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, मगर वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाया.
इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस उमराव सिंह ने संवाददाताओं केा बताया है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और साथ ही आरोपी ने पुलिस पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story