भारत
शर्मसार हुए रिश्ते, बेटे ने पिता को मार डाला, जानें वजह
jantaserishta.com
25 Jan 2023 12:31 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा में जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर डाली. मामला मालदा के माणिकचक थाना क्षेत्र के नजीरपुर के हरिपुर इलाके का है. मृतक के बड़े बेटे ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय सत्यनारायण मंडल हरिपुर में अपने दो बेटों के साथ रहता था. बड़े बेटे सुजीत मंडल ने बताया कि उसके छोटे भाई अशोक मंडल ने परिवार को बिना बताए धोखे से पिता की 4 बीघा जमीन को बेच दिया. जब पिता ने इसे लेकर उसे डांटा तो उसने गुस्से में आकर उनका गला घोंटकर उन्हें मार डाला. फिर लहां से फरार हो गया. इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही उनकी एक टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. वहीं, मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





