भारत

हाय रे कलयुग! बेटे ने ईंट से कुचलकर की पिता की हत्या, सो रहे थे

jantaserishta.com
6 May 2025 1:42 PM IST
हाय रे कलयुग! बेटे ने ईंट से कुचलकर की पिता की हत्या, सो रहे थे
x
गिरफ्तार.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को एक बेटे ने सो रहे अपने पिता को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है।
क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोखुरापुरवा गांव का यह मामला है। यहां एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर मुआयना कर रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा, अभियुक्त राहुल को हिरासत में लिया गया है। भतीजे कैलाश ने बताया कि हमारे चाचा महावीर और राहुल के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। गांव में मृतक ने अपनी जमीन बेच दी थी। बेटा रोक रहा था, लेकिन पिता नहीं माने। इसी कारण बेटे ने रात में शराब के नशे में पिता को मौत के घाट उतार दिया।
मामले की जानकारी पाकर मृतक के छोटे भाई ने बेनीगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है।
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि राहुल नशे का आदी था। दोनों के बीच अक्सर घर में झगड़ा हुआ करता था। राहुल ने पास पड़ी ईंट उठाकर महावीर का सिर कुचल दिया और मौके पर ही महावीर की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story