भारत
दामाद पहुंचा पुलिस के पास, सास की डिमांड सुनकर रह गए दंग
jantaserishta.com
27 March 2024 11:28 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बेटी के मायके में रहने के दौरान 5 लाख रूपये खर्च हुए हैं.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक सास ने दामाद से रुपयों की मांग कर डाली. सास ने 5 लाख रूपये के बदले बेटी देने की बात कही है. सास ने कहा कि बेटी के मायके में रहने के दौरान 5 लाख रूपये खर्च हुए हैं. पैसों को अदा करने के बाद ही बेटी वापस ससुराल जाएगी. जिसपर परेशान पति ने आगरा पुलिस से मामले की शिकायत की है. फिलहाल, पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया है.
बता दें कि थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद की रहने वाली युवती की शादी जिला आगरा के थाना इरादातनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी. दोनों का विवाह 2022 में धूमधाम से हुआ था. युवक एक प्राइवेट संस्था में नौकरी करता है. दोनों से एक 6 महीने के बच्ची भी है.
शादी के 3-4 महीने तक सब कुछ अच्छा चल रहा था. उसके बाद पत्नी मायके चली गई. पति ने जब फोन करके उसे ससुराल वापस आने को कहा तो पत्नी ने मना कर दिया. युवक ने परिवार परामर्श केंद्र में यह भी बताया कि पड़ोसी युवक से पत्नी के अवैध संबंध है. वह अक्सर उस युवक के साथ ही मायके जाती है. मना करने पर घर में बवाल करती है.
शिकायतकर्त पति ने काउंसलर को बताया कि एक दिन जब वह पत्नी को लेने ससुराल पंहुचा तो सास ने 50 हजार रूपये की मांग की. परेशानी समझ कर गांव के दोस्तों ने पैसा उधार लेकर दे दिए थे. पैसों के देने के बाद पत्नी को वापस घर ले आया. कुछ महीने बीतने के बाद पत्नी ने फिर झगड़ा शुरू कर दिया और वह पड़ोसी के साथ मायके वापस चली गई.
पति जब उसे लेने गया तो सास और पत्नी ने उससे 5 लाख रूपये की मांग की. पति ने पैसों के लिए मना किया तो सास ने उसे घर से भगा दिया.
वहीं, परिवार परामर्श केंद्र में पहुंची पत्नी ने कहा कि पति मेरे साथ मारपीट करते हैं, जिसकी वजह से मैं मायके गई थी. मायके जाने के बाद मुझे एक बच्ची हुई जिसमें बहुत पैसा खर्च हुआ था. खाने से लेकर दवा का खर्च मां ने किया था. जबतक यह मेरी मां के 5 लाख रूपये नहीं देंगे मैं वापस नहीं जाऊंगी.
मामले में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर डॉ. सतीश खीरवार ने बताया कि पति पत्नी दोनों को बुलाया गया था. दोनों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन पत्नी नहीं मानी है. पत्नी ने कहा है कि वह किसी भी सूरत में पति के साथ नहीं जाएगी. दोनों को अगली तारीख दी गई है.
Tagsआगराआगरा न्यूज़आगरा पुलिसबहूसासदामादAgraAgra NewsAgra Policedaughter-in-lawmother-in-lawson-in-law
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





