
x
आरोपी गिरफ्तार.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पैसों के विवाद में एक 40 वर्षीय दामाद ने हथौड़े से पीट-पीटकर अपने ससुर की हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला 5 मई का बताया जा रहा है. लेकिन मामला प्रकाश में रविवार को आया.
पुलिस ने रविवार को बताया कि गौतम फुलझेले ने 5 मई को जनार्दन दामके पर हथौड़े से हमला कर दिया. यह हमला उस वक्त किया गया, जब दामके सो रहे थे. पुलिस के अनुसार दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे. लेकिन दामके की तरफ से समय पर वापस नहीं किया गया.
उधार के पैसों को लेकर दामके और गौतम के बीच शनिवार को विवाद हो गया. इसी दौरान गौतम ने दामके पर हथौड़े से हमला कर दिया. जिससे दामके बुरी तरह घायल हो गए. घायल अवस्था में दामके को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने गौतम फुलझेले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दामाद और ससुर के बीच किसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था. जिसके बाद दामाद ने ससुर पर हथौड़े से हमला कर दिया और वे घायल हो गए. घायल अवस्था में ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





