भारत

दामाद ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
6 Aug 2026 3:17 PM IST
दामाद ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये वजह
x
फैली सनसनी.
पाकुड़: झारखंड में पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागढ़िया गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अबरास अंसारी दूसरे राज्य में मजदूरी करता है और बुधवार को ही अपने गांव लौटा था। देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी गुलचेहरा बीबी (करीब 21-22 वर्ष) और सास मेंजा बीबी (करीब 45-50 वर्ष) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय घर में मौजूद दंपति की सात वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पहले मां और नानी से झगड़ा किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद घर में मौजूद बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पाकुड़ के एसडीपीओ कुमार गौरव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कोलकाता में मजदूरी करता है और उसके जल्द गिरफ्तार होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story