भारत
दामाद ने ससुर की हत्या कर घर में दफनाया, पत्नी समेत परिवार के सदस्यों ने की मदद
jantaserishta.com
10 March 2024 4:08 PM IST

x
हत्या की बात कबूल कर ली।
तिरुवनंतपुरम: केरल के इडुक्की जिले के कट्टप्पना में एक दामाद ने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का शव आरोपी के किराये के घर से बरामद हुआ है। आरोपी निदिश ने अपने ससुर विजयन की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके किराये के मकान से शव बरामद किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हथौड़े से हत्या करने के बाद उसने शव को अपने किराए के घर में दफना दिया था।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शव बैठी हुई अवस्था में मिला। मृतक की एक शर्ट, पैंट और बेल्ट भी बरामद की गई। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि विजयन की हत्या कब हुई थी। निदिश और उसके साले विष्णु (विजयन के बेटे) को चोरी के प्रयास में गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस को मामले में सफलता मिली।
पुलिस से बचने के प्रयास में घायल होने के कारण विष्णु को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि निदिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आगे पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने अपने ससुर की हत्या कर दी है। शव को अपने घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने खुलासा किया कि विजयन के बेटे विष्णु और पत्नी सुमा समेत उनके परिवार के सदस्यों ने मृतक के शव को दफनाने में उसकी मदद की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





