भारत
दामाद को ससुराल वालों ने उतारा मौत के घाट, दिनदहाड़े मारपीट
jantaserishta.com
2 Oct 2025 3:08 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने हाईवे पर दिनदहाड़े घर के दामात की हत्या कर दी. दरअसल मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद पत्नी के घर वाले दामात के घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की. दामाद जान बचाकर भागा तो हाइवे पर दौड़ाते हुए मारपीट की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मारपीट के दौरान युवक को जहर देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. ये मामला हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ईमटोरी का है.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक का अपनी पत्नी और उसके परिजनों से विवाद हो गया . जिसके बाद लड़की के मायके पक्ष के चार पांच लोगों ने उसके घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और जहरीला पदार्थ पिला दिया. अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने पत्नी के मायके पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
गांव इमटौरी निवासी सोनू का अपनी पत्नी से बीते बुधवार को विवाद हो गया था. जिसके बाद पुत्रवधु ने अपने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी. जिसके बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए और आरोप है कि उन्होंने सोनू के साथ पहले तो जमकर मारपीट की. उसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया. हालत गंभीर देखकर मृतक परिजनों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया. सोनू की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया.
युवक की मौत की सूचना मिलने पर हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. कुछ देर बाद ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस संबंध में हाफिजपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा. फिलहाल विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





