भारत

बेटे ने दी जान, फिर मां ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
10 Sept 2022 8:31 AM IST
बेटे ने दी जान, फिर मां ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

आर्थिक तंगी के कारण बीते दो दिन से पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था।
झरिया: झरिया जिले के इंदिरा चौक के फुलारीबाग में शुक्रवार की सुबह हृदय विदारक घटना घटी। पहले बेटे ने फंदे से लटककर जान दे दी।घटना से आहत मां दौड़कर कुएं में कूद गई, जिससे उनकी भी मौत हो गई। घटना का कारण आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार में हमेशा कलह हो रहा था।
फुलारीबाग में भाड़े के घर में रहनेवाला तारापदो नंदी (50) चूड़ी बेचता था। उसका धंधा ठीक नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण बीते दो दिन से पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। इसके बाद तारापदो की पत्नी नमिता अपने पुत्र और पुत्री को लेकर बोकारो के जैनामोड़ में मायके चली गई। घर में मां छवि देवी (80) और बेटे थे। मां और पुत्र तारापदो नंदी में भी गुरुवार की रात कुछ कहासुनी हुई।
इस दौरान रात में तारापदो नंदी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही मां ने बेटे को फांसी पर लटकता देखा, वह पुत्र वियोग में कुएं में कूद गई, जिससे उनकी भी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी होते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मृतक तारापदो नंदी और उनकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि तारापदो काफी व्यवहार कुशल था। वहीं घटना के बाद पत्नी नमिता नंदी, पुत्र राहुल, पुत्री रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सीओ ने किसी तरह की आर्थिक तंगी से इनकार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story