भारत

बेटे ने दी जान: माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज, बहू ने कही यह बात

jantaserishta.com
9 July 2022 11:45 AM IST
बेटे ने दी जान: माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज, बहू ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हरिद्वार: हरिद्वार में बेटे के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने उसके ही माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बहू का आरोप है कि उसके पति की मौत के पीछे सास और ससुर ही जिम्मेदार है। रानीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा के मुताबिक संगम विहार, थाना तिगड़ी नई दिल्ली निवासी सविता ने शिकायत कर बताया कि वह अपने पति तेजप्रकाश उर्फ विशाल (31) के साथ सुल्तानपुर मजरी सत्यम विहार सलेमपुर में रह रही थी। इसी मकान में सास चमन और ससुर विजय कुमार भी रहते थे।
11 फरवरी 2022 की दोपहर तेजप्रकाश ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त पत्नी सविता छत पर कपड़े धो रही थी। आरोप है कि आत्महत्या से एक घंटा पहले पति और ससुर के बीच विवाद हुआ था। तेजप्रकाश ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने अपने माता-पिता से तंग व परेशान होने की बात कहीं थी।
बहू का आरोप है कि सास और ससुर ने उसके पति को परेशान किया। जिस कारण पति ने आत्महत्या कर ली। महिला मौत के सदमे में होने के कारण अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं कर सकी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story