भारत
ये कैसा बेटा: दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए छात्र ने रची अपने ही अपहरण की साजिश
jantaserishta.com
30 July 2023 12:58 PM IST

x
वीडियो बनाया था जिसमें दोस्त उसकी पिटाई करते दिख रहे थे.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक छात्र ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 50 हजार रुपये पाने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच ली। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि देवास का रहने वाला आयुष बड़ोतकर इंदौर के विजयनगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाना चाहता था और इसके लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रची। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।
विजयनगर थाना के थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि देवास निवासी मुकेश बड़ोतकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सुबह के समय कोचिंग के लिए निकला और रेसीडेंसी चौराह पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की और मोबाइल नंबर के आधार पर आयुष को ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पिता को कॉल किया था।
पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आयुष के दोस्तों ने एक बंद कमरे में वीडियो बनाया था जिसमें दोस्त उसकी पिटाई करते दिख रहे थे और पिता को यह भरोसा दिलाया गया था कि बेटे का अपहरण हुआ है जिस पर आयुष के पिता 50 हजार रुपये देने को राजी हो गए थे।
Tagsइंदौरइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसपार्टीअपहरणअपहरण साजिशIndoreIndore NewsIndore PolicePartyKidnappingKidnapping Conspiracy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





