बेटे ने की खौफनाक करतूत, पिता और मां को रसोई गैस सिलेंडर से कूचकर मार डाला

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाने के खुटाही गांव में शुक्रवार की आधी रात को एक पुत्र अपने पिता व मां का छोटे रसोई गैस सिलेंडर से सिर कूच दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी पुत्र सिलेंडर से वार करता रहा। हत्या करने के बाद आरोपित दरवाजा बंद कर बैठ गया। वह पैसे नहीं मिलने से खफा बताया जा रहा था। शनिवार तड़के सुबह पुलिस पहुंची तो आरोपित ने दरवाजा खोला। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान खुटाही गांव के शंभू सहनी (65) व उनकी पत्नी शारदा देवी ( 62) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित पुत्र अजय कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है। परिजनों के अनुसार, आरोपित सीए की तैयारी करता था और मानसिक रूप से बीमार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





