भारत

कारोबारी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे ने की खुदकुशी, कमरे के बाहर टहल रहे थे मां और बहन

jantaserishta.com
2 Jun 2023 2:51 PM IST
कारोबारी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से बेटे ने की खुदकुशी, कमरे के बाहर टहल रहे थे मां और बहन
x

DEMO PIC 

लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली...
ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कारोबारी के बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की रात यह हादसा तब हुआ जब युवक की मां और बहन कमरे के बाहर टहल रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पनिहार निवासी बंटी सोलंकी बड़े कारोबारी हैं और शहर के सिरोल क्षेत्र में एक टाउनशिप में उनका आवास है। वह काम के सिलसिले में कहीं बाहर थे और घर पर बेटा हर्ष, पत्नी कुसुम और छह साल की बेटी थी। हर्ष कमरे में था और उसकी मां तथा बहन बाहर टहल रहे थे।
रात लगभग 12 बजे कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी तो हर्ष की मां कुसुम दौड़ते हुए अंदर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बेटा लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली है, गंभीर हालत में हर्ष को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर ले जाएगा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिरोल थाने की पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है मगर हर्ष ने आत्महत्या क्यों की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है और सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story