भारत
पिता ने स्कूल नहीं जाने पर डांट दिया तो बेटे ने आत्महत्या कर ली, सदमे में परिवार
jantaserishta.com
17 April 2025 1:15 PM IST

x
मचा कोहराम.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से ऐसी घटना सामने आई है जिसपर यकीन करना मुश्किल है. यहां महज 11 साल के कक्षा 2 में पढ़ने वाले लड़के ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी. उसने पिता की डांट से नाराज होकर छत के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
दरअसल, यहां किरतपुर मुहल्ला मिल्कियान लाल मस्जिद के पास रहने वाले निसार सब्जी बेचने का कार्य करते हैं. बुधवार की सुबह उन्होंने अपने कक्षा 2 में पढ़ने वाले 11 साल के बेटे शादान उर्फ शाहरुख को इसलिए डांट दिया था क्योंकि वो लगातार स्कूल की छुट्टी कर रहा था और पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा था.
परिजनों के अनुसार डांट के बाद शाहरुख काफी देर से घर से गायब था, तब उसकी बहन जीनत उसे तलाश करती हुई पास के मकान में पहुंची तो वहां देखा की शाहरुख के गले में फांसी का फन्दा लगा हुआ है, उसकी जीभ मुंह से बाहर निकल गयी थी. बहन जीनत बदहवासी की हालत में अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी. मां दौड़ी-दौड़ी शाहरुख के पास पहुंची. बहन जीनत ने उसके गले का फंदा खोला और नीचे उतारा. उन्होंने शाहरुख को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर दिखाया. यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पहुंची ओर उस जगह का जायजा लिया जहां मृतक ने फांसी लगाई थी.
मृतक शाहरुख का पिता बेहद गरीब है. वह सब्जी का ठेला लगा कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है. उनकी चार लड़कियां और दो लड़के थे. शाहरुख की हुई अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





