भारत

काला जादू करने के शक में बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मौत

jantaserishta.com
11 Oct 2026 2:44 PM IST
काला जादू करने के शक में बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मौत
x
जानें पूरा मामला.
हैदराबाद: तेलंगाना के मेडक ज़िले के टेकमाल मंडल के एलुपेटा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 21 साल के एक युवक ने अपनी मां पर कथित तौर पर हमला किया और काला जादू करने के शक में उन्हें आग के हवाले कर दिया. पीड़िता, सयाम्मा (40), बुरी तरह जल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी की पहचान दुर्गेश (21) के तौर पर हुई है.
बताया जाता है कि आरोपी बेटे दुर्गेश ने पहले मां पर डीज़ल डाला और फिर आग लगा दी. क्योंकि उसे शक था कि वह काला जादू कर रही थीं. इस घटना से गांव में सदमा है और लोग परिवार के भीतर हुए इस बेरहम हमले पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सूचना मिलने पर टेकमाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.
पड़ोसी ने बताया कि मेरा नाम के कार्रे अशोक है और मैं मेडक ज़िले के टेकमाल मंडल के एलुपेट गांव का रहने वाला हूं. मृतक कार्रे सयाम्मा पर उनके बेटे दुर्गेश ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के बाद हमला किया. पहले उसने उन पर डीज़ल डाला और आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना उनके घर पर हुई.
पुलिस ने बताया कि एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. पहले उसने मां को पीटा और बाद में डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. फिलहाल महिला के शव को जोगीपेट के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story