भारत

बेटा ही बना जान का दुश्मन, पिता ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे बचा लो

jantaserishta.com
20 Oct 2022 2:50 PM IST
बेटा ही बना जान का दुश्मन, पिता ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे बचा लो
x
जानें पूरा मामला।
कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुजुर्ग को अपने बेटे से बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, वीडियो 70 वर्षीय निर्मल शर्मा का है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उसका 27 वर्षीय बेटा अमित जबरन घर में घुसता है और उसकी पिटाई करता है और बंदूक की नोक पर पैसे की मांग करता है।
कुछ दिन पहले, मेरे बेटे अमित ने देशी पिस्तौल के 'बट' से मुझ पर हमला किया। वायरल वीडियो में बुजुर्ग को यह कहते हुए सुना जा सकता है। निर्मल शर्मा बिधनू के गंगापुर कॉलोनी के रहने वाले हैं।
बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने कहा, परिवार का संपत्ति विवाद चल रहा है। बुजुर्ग के बेटे की तलाश की जा रही है, जो पहले एक मामले में जेल में बंद था और करीब छह महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ है।
पता चला है कि अमित के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story