भारत

बेटे ने माता-पिता को पीट पीटकर मार डाला, पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की नीयत से वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
25 April 2024 4:30 AM GMT
बेटे ने माता-पिता को पीट पीटकर मार डाला, पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की नीयत से वारदात को दिया अंजाम
x
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुमला: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि उसने पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। चैनपुर थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि ग्रामीण से मिली सूचना के अनुसार, लोरंबा खड़ियाटोला गांव में अर्पण मिंज ने बुधवार देर रात अपने पिता जेवियर मिंज और मां दोरसिया मिंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बिहार के पटना जिले के पुनपुन इलाके में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय जदयू नेता सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनके एक दोस्त घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार रात बढ़ैयाकोल गांव में एक रिसेप्शन पार्टी में गए थे।
वहां से देर रात जब लौट रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरव कुमार की मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और पटना-गया मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र से प्रत्याशी मीसा भारती ने मृतक सौरव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
Next Story