भारत

खाना खा रही महिला पर बेटे ने कुल्हाड़ी से किया वार, बेरहमी से मार डाला, वारदात के पीछे क्या थी वजह?

jantaserishta.com
10 Nov 2024 2:10 PM IST
खाना खा रही महिला पर बेटे ने कुल्हाड़ी से किया वार, बेरहमी से मार डाला, वारदात के पीछे क्या थी वजह?
x

सांकेतिक तस्वीर

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
अजमेर: अजमेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग जमा हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अजमेर के के अजयसर गांव की है. यहां बबलू नाम के युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. अजमेर के सीओ नॉर्थ लक्ष्मण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां-बेटे के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
आरोपी बबलू का आरोप था कि उसकी मां ने उसकी पैतृक जमीन का एक हिस्सा बेच दिया है, इसके कारण वह नाराज चल रहा था. इसी को लेकर बबलू की उसकी मां से कहासुनी हो गई. इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक रसोई में खाना खा रही हंजा पर उसके बेटे बबलू ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. वार इतना गंभीर था कि हंजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और आरोपी बबलू को हिरासत में ले लिया. मौके का निरीक्षण करने के बाद गंज थाना पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या इसके पीछे केवल जमीन का विवाद है या और भी कोई कारण था. सीओ लक्ष्मण ने बताया कि इस मामले में हर पहलू को लेकर जांच की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story