भारत

पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लालच में गया जेल, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
13 April 2022 8:43 AM IST
पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लालच में गया जेल, पढ़े पूरी स्टोरी
x
एक कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पिता की हत्या कर दी.

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन में एक कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के लालच में अपने पिता की हत्या कर दी. खुद को बचाने के लिए आरोपी ने थाने में पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज करा दी. पुलिस को मृतक के बेटे पर शक हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह मामला तरनतारन के कस्बा पट्टी के गांव धगाने का है. मृतक प्रताप सिंह के बेटे ने 10 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता 8 अप्रैल को घर से बाहर गए थे. लेकिन घर वापस नहीं लौटे, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के बेटे पर शक हुआ. पुलिस ने मृतक के बेटे और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया.
इस पर डीएसपी मनिंदरपाल सिंह का कहना है कि मृतक प्रताप सिंह के बेटे धर्मिन्दर सिंह के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या की और शव को ब्यास दरिया में फेंक दिया था. खुद को बचाने के लिए थाने झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story