बेटे और पति की हो जाएगी मौत...ऐसा कहकर महिला को तांत्रिक ने डराया, फिर किया रेप

DEMO PIC
बिहार के मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है. यहां बेटे के इलाज के नाम पर तांत्रिक ने महिला के घर आना शुरू कर दिया. इस बीच तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके परिवार पर भयंकर संकट आया है. बेटे की मौत हो जाएगी, इसके 40 दिन बाद पति भी मर जाएगा. तांत्रिक की बातों से महिला और पति बुरी तरह डर गए. तंत्र मंत्र के सहारे इस संकट से उबारने के लिए तांत्रिक ने महिला को नशीली दवा के सेवन से बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया. इस घटना के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





