
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
इस दुखद घटना से परिजनों में शोक है।
देहरादून: देहरादून के अपर रायपुर में एक माह पूर्व जिस कमरे में बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, उसी कमरे में पिता ने भी फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से परिजनों में शोक है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।एसओ रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि घटना शनिवार की है।
अपर रायपुर में कुंवर सिंह पंवार (55) पुत्र रतन सिंह पंवार ने कमरे में पंखे के कुंडे से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व इनके बेटे विजेन्दर पंवार उर्फ अंकित ने इसी कमरे में फांसी लगाकर जान दी थी। परिजनों के मुताबिक वह बेटे की मौत के बाद अवसाद में थे।
वह बेटे की फोटो को देखकर रोते रहते थे। मनमोहन नेगी ने बताया कि मौके से सुसाइट नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





