भारत

बेटे पर लगा गैंगरेप का आरोप: कांग्रेस विधायक पिता की सफाई, बेटे के बचाव में उतरे

jantaserishta.com
27 March 2022 2:36 PM IST
बेटे पर लगा गैंगरेप का आरोप: कांग्रेस विधायक पिता की सफाई, बेटे के बचाव में उतरे
x
पीड़िता के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया है.

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप है. दौसा के मंडावर थाने में पुलिस ने 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक ज़ौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा समेत पांच युवकों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है. विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है.

पीड़िता के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 13 महीने पहले उनकी भतीजी के साथ एक होटल में बलात्कार किया गया था. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता के चाचा ने साढ़े 15 लाख रुपये और ज़ेवर वसूलने का भी आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज कराया है.
दौसा पुलिस ने इस मामले में जांच महुआ के डिप्टी एसपी को सौंपी है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के चाचा ने मुक़दमा दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि उनकी भतीजी 10वीं कक्षा में पढ़ती है. सोशल मीडिया पर उसकी पहचान विवेक शर्मा नाम के लड़के से हुई थी. पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2021 को विवेक शर्मा ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विधायक जौहरी मीणा के बेटे दीपक मीणा और नेतराम समेत 2 लड़कों के साथ नाबालिग को नशे की गोली खिलाकर गैंगरेप किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था. इसके बाद वह लगातार उसे धमकी देते रहे. इस मामले में किसी को कुछ भी बताने पर परिणाम भुगतने की बात कहते थे. हालांकि विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है. उसे बेवजह फंसाया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story