भारत

दशहरा के मौके पर कुछ अनोखा होने वाला था...हाईकोर्ट ने रोक लगाई

jantaserishta.com
2 Oct 2025 9:42 AM IST
दशहरा के मौके पर कुछ अनोखा होने वाला था...हाईकोर्ट ने रोक लगाई
x
सोनम रघुवंशी और अन्य महिलाओं के पुतले दहन की तैयारी थी.
इंदौर: दशहरे के मौके पर इंदौर में एक विवादास्पद आयोजन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. संस्था पौरुष द्वारा 2 अक्टूबर को रावण दहन की जगह सोनम रघुवंशी और अन्य महिलाओं के पुतले दहन की तैयारी थी. इस पर सोनम रघुवंशी की मां संगीता रघुवंशी ने आपत्ति जताई और हाईकोर्ट में याचिका दायर की.
अधिवक्ता जेनिथ छबलानी ने कोर्ट में दलील दी कि किसी भी महिला का पुतला दहन करना उसके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. याचिका में कहा गया कि इस तरह का आयोजन परिवारजनों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाता है.
हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सख्त निर्देश दिए कि इंदौर शहर में किसी भी संस्था द्वारा महिलाओं का पुतला दहन नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और थाना प्रभारी को आदेश दिया कि इस प्रकार के आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए.
पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने बताया कि संस्था पौरुष ने खजराना थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने केवल पारंपरिक रावण दहन की अनुमति दी थी. अगर किसी ने महिलाओं का मुखौटा लगाकर पुतला दहन करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी कहा कि यह आयोजन परिवार के लिए अपमानजनक है और हाईकोर्ट का फैसला सही है. इस पूरे मामले में पुलिस सतर्क हो गई है और दशहरे पर पारंपरिक रावण दहन ही किया जाएगा. हाईकोर्ट का यह आदेश महिलाओं की गरिमा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के रूप में देखा जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story