भारत
कुछ तो गड़बड़ है...इस गांव का सच जान एजेंसियां भी हैरान
jantaserishta.com
18 Dec 2025 10:41 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
मुंबई: यवतमाल जिले के एक गांव में सामने आए एक हैरान करने वाले मामले ने बड़े साइबर फ्रॉड की आशंका खड़ी कर दी है. सिर्फ 1,500 की आबादी वाले गांव में तीन महीनों के भीतर 27,397 जन्म दर्ज कर लिए गए. यह चौंकाने वाला मामला यवतमाल जिले की आर्णी तहसील के शेंदुरसानी ग्राम पंचायत से सामने आया है.
सितंबर से नवंबर के बीच सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम में इतनी बड़ी संख्या में जन्म दर्ज होने का खुलासा हुआ. मामले को और गंभीर बनाता है यह तथ्य कि शेंदुरसानी ग्राम पंचायत की सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम आईडी मुंबई से जुड़ी हुई पाई गई. इससे यह संकेत मिला कि इसके पीछे संगठित और तकनीकी रूप से सक्षम साइबर अपराधी हो सकते हैं.
मामले के सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यवतमाल शहर पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. सरकारी निर्देशों के तहत देर से किए गए जन्म और मृत्यु पंजीकरण की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा था.
इसी दौरान आर्णी के स्वास्थ्य विभाग के विस्तार अधिकारी को सॉफ्टवेयर में सितंबर से नवंबर 2025 के बीच 27,397 जन्म और सात मृत्यु के रिकॉर्ड मिले. यह संख्या गांव की वास्तविक आबादी की तुलना में बेहद असामान्य थी. जानकारी मिलते ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदर पाटकी को सूचित किया.
इसके बाद पंचायत विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई. समिति ने शेंदुरसानी गांव जाकर मौके पर जांच की. जांच में सामने आया कि दर्ज किए गए 27,397 जन्म और सात मृत्यु ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर के हैं और इन्हें बेहद संदिग्ध माना गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





