भारत

एक करोड़ के नोटों का बंडल किसी ने फेंका था तालाब में, 4 ग्रामीण की किस्मत चमकी

Nilmani Pal
9 Oct 2023 1:20 AM GMT
एक करोड़ के नोटों का बंडल किसी ने फेंका था तालाब में, 4 ग्रामीण की किस्मत चमकी
x
जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी। मुरादाबाद में झोला थाना क्षेत्र में मछली मारने के दौरान तालाब में कुछ लोगों को नोटों से भरी बोरी मिली है। बताया गया रहा है उसमें लाखों रुपये भरे थे। जिन्हें चारों लोगों ने घर जाकर बांट लिया। सूचना पर रामतलैया चौकी पुलिस उनके घर जाकर पूछताछ करके लौट गई। क्षेत्र में इस घटना की खूब चर्चा है।

थाना मझोला के ढक्का कुन्दनपुर निवासी कुछ लोग बीते दिनों सूर्यनगर के पास स्थित तालाब में मछली मारने गए थे। उसी दौरान तालाब में एक बोरी मिले। बोरी को बाहर निकाल कर देखा तो उसमें नोट भरे थे। इसके बाद में चारों बोरी लेकर घर चले गए। इनमें से एक की मकान की छत पर नोटों को निकालकर सुखाया गया तो पोल खुली।

बताया जा रहा है कि इसके बाद चोरों ने नोट आपस में बांट लिये। इसकी भनक रामतलैया चौकी पुलिस को लग गई। सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने नोट पाने वालों के यहां पहुंच कर पूछताछ की। हालांकि बाद में लौट आए। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने कहा कि सूचना पर टीम गई थी तो मछुआरों ने बताया कि सड़ेगले नोटों की कतरन मिली थी। उन्होंने नोटों की कतरन भी दिखाई। हालांकि चर्चा है कि बोरी में करीब एक करोड़ के नोट मिले हैं। बोरी पाने वाले उस दिन के बाद से लगातार शराब पार्टियां कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में पूछने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।


Next Story