
दिल्ली। एलपीजी को लेकर दो गुड न्यूज है। एलपीजी टैंकर 'एमवी सनशाइन' इस समय होर्मुज स्ट्रेट को पार कर रहा है और उसे सुरक्षित भारत पहुंचने के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है। दूसरी खबर एलपीजी के रेट को लेकर है। एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, यह एलपीजी टैंकर फारस की खाड़ी से सुरक्षित निकाला जाने वाला 15वां एलपीजी ट्रैंकर है, जो भारत के लिए रवाना हुआ है। यह जहाज भारत की ओर बढ़ रहा है, और भारतीय नौसेना सहित कई एजेंसियां इसे सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी मदद दे रही हैं।
दूसरी अच्छी खबर यह है कि भारत में एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹913 है। वहीं 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है।
आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3125.5 का है। 5 किलो वाला सिलेंडर ₹344 में मिल रहा है। जयपुर में 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। जबकि, 5 किलो वाला सिलेंडर 341.5 रुपये का है। लखनऊ में 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट आज 950.50 और कमर्शियल के ₹3194 हैं। 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर 352.5 रुपये का बिक रहा है। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट 975 रुपये हैं तो कमर्शियल के ₹3255.5 और 5 किलो वाला सिलेंडर 360.5 रुपये का है।
पटना में आज 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3346.5 का है। जबकि, 5 किलो वाला सिलेंडर 371.5 रुपये का है। कोलकाता में कमर्शियल गैस आज ₹3,202 में है तो 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 939 रुपये। 5 किलो वाला सिलेंडर यहां 348 रुपये का है। बेंगलुरु में 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 340 रुपये, 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का रेट 915.50 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3152 रुपये है।





