भारत

प्रीं नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां पूर्ण/आंशिक निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन

Shantanu Roy
18 March 2023 1:08 PM GMT
प्रीं नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियां पूर्ण/आंशिक निरस्त एवं मार्ग परिवर्तन
x
बड़ी खबर
जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते निवास रोड, भरसेंडी, सुरसराईघाट झारा एवं सरईग्राम स्टेशनों पर दिनाँक 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते इस मार्ग से होकर जाने कई रेलगाड़ियों को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्ण/आंशिक निरस्त एवं कई के मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरुप रेल यात्रियों का समय बचेगा।
निरस्त की जाने वाली रेलगाड़ियां :-
1) गाड़ी संख्या 11651/11652 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक एवं सिंगरौली से दिनांक 22 मार्च से 28 मार्च 2023 तक निरस्त।
2) गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल से दिनांक 22 मार्च एवं 25 मार्च 2023 को एवं सिंगरौली से दिनांक 23 मार्च और 28 मार्च 2023 को निरस्त।
3) गाड़ी संख्या 22167/11268 सिंगरौली-निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस, सिंगरौली से दिनांक 26 मार्च 2023 को एवं निजामुद्दीन से दिनांक 27 मार्च 2023 को निरस्त।
आंशिक निरस्त की जाने वाली गाड़ी :-
1) अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक दोनों दिशाओं में ब्यौहारी से बरगवां के मध्य आंशिक निरस्त।
मार्गपरिवर्तित की जाने वाली रेलगाड़ियां :-
1) गाड़ी संख्या 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा, हावड़ा से दिनाँक 20 मार्च 2023 को एवं भोपाल से दिनाँक 22 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
2) गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, संतरागाछी से दिनाँक 24 मार्च 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
3) गाड़ी संख्या 19413/19414 अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से दिनाँक 22 मार्च 2023 को एवं कोलकाता से दिनाँक 25 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
4) गाड़ी संख्या 19607/19608 कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस, कोलकाता से दिनाँक 23 मार्च 2023 को एवं मदार जंक्शन से दिनाँक 20 मार्च 2023 को दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय गढ़वा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर जाएगी।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story