भारत

निकला समाधान: थाने के अंदर कुत्तों पर पंचायत, पढ़े अजीबोगरीब मामला

jantaserishta.com
11 May 2022 4:13 PM IST
निकला समाधान: थाने के अंदर कुत्तों पर पंचायत, पढ़े अजीबोगरीब मामला
x

कानपुर: इंसानी दुनिया में अपने पिता की पहचान के लिए बच्चों के बीच विवाद के तो आपने हजारों मामले सुने होंगे, लेकिन यूपी के कानपुर में चार पिल्लों के असली पिता की पहचान का एक मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस भी हैरान रह गई.

यह विवाद कानपुर के मूलगंज थाने इलाके का है, जहां की रहने वाली कीर्ति की पालतू कुतिया लूसी ने चार पिल्लों को जन्म दिया. इसके बाद पड़ोस में रहने वाले रामेंद्र और नंदू दोनों ने ही कीर्ति से दो पिल्ले मांग लिए. नंदू जब बवाल करने लगा तो कीर्ति ने पूरे मामले की शिकायत मूलगंज थाने में कर दी.
एसीपी अशोक कुमार सिंह ने सभी पक्षों को थाने बुलाकर जांच करने को कहा. इस पर पुलिस ने सोमवार को तीनों पक्षों को थाने बुलवा लिया. थाने में कीर्ति, रामेंद्र और नंदू के बीच काफी देर तक पंचायत हुई, फिर थाने में ही तीनों लोगों के बीच लिखित समझौता हो गया. यह हैरान कर देने वाला मामला अब भले ही सुलझ गया हो, लेकिन आसपास के इलाकों में इसकी खूब चर्चा हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story