भारत

अनंतनाग में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

jantaserishta.com
24 Dec 2021 8:35 AM IST
अनंतनाग में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी
x

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. कश्मीर ज़ोन पुलिस के मुताबिक अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, अरवानी इलाके में जवान तैनात हैं और इलाके को पूरी तरह घेर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा बल जैसे ही आतंकियों के करीब पहुंचे तो आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है.

बता दें, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों में काफी तेजी आयी है. आतंकी लगातार आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं वहीं पुलिस के जवानों पर भी हमला कर रहे हैं. बीते बुधवार कश्मीर घाटी में हुए दो आतंकी हमलों में एक शख्स की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य हमले में पुलिस का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना श्रीनगर के नवाकदल में हुई जहां आतंकवादियों स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं दूसरे हमला दक्षिण कश्मीर में हुआ जहां एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन का है सदस्य
इससे पहले कश्मीर के हरवाना इलाके में बीते रविवार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. खबर के मुताबिक, मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन का सदस्य है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story