भारत

बेटी की शादी से 2 दिन पहले पूर्व सूबेदार की मौत, सेना के जवानों ने किया कन्यादान

jantaserishta.com
9 Dec 2024 1:42 PM IST
बेटी की शादी से 2 दिन पहले पूर्व सूबेदार की मौत, सेना के जवानों ने किया कन्यादान
x
मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा में छुट्टी लेकर बेटी की शादी करने आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद साथी सैनिकों ने पिता का फर्ज निभाते हुए उसकी बेटी का कन्यादान किया.
मांट के एसएचओ रंजीत वर्मा ने बताया कि बकला गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह (48) की बेटी की सात दिसंबर को शादी होनी थी, जिसकी तैयारियों में वह जोर-शोर से जुटे थे, लेकिन शादी से दो दिन पहले देवेंद्र की मांट-राया रोड पर हादसे में मौत हो गई.
देवेंद्र के रिश्तेदार नरेंद्र ने बताया कि घर में शादी का जश्न मातम में बदल गया और पिता की मौत से दुखी बेटी ने शादी करने से इनकार कर दिया. इससे समारोह बीच में ही रुक गया और परिवार को कन्यादान समारोह की चिंता हो गई, जो आमतौर पर दुल्हन के पिता द्वारा किया जाता है.
नरेंद्र ने बताया कि परिवार के सदस्य सोच-विचार कर रहे थे कि कन्यादान कौन करेगा? इसी बीच जब देवेंद्र की मृत्यु के बारे में उनकी जाट बटालियन के साथियों को पता चला तो उनके कमांडिग अधिकारी ने पांच जवानों को कन्यादान करने के लिए बकला गांव भेजा.
परिवार के सदस्यों के अनुसार, पांच जवानों को गांव भेजकर शादी की रस्में पूरी कराईं. सूबेदार सोनवीर सिंह, सूबेदार मुकेश कुमार, हवलदार प्रेमवीर, विनोद और बेताल सिंह देवेंद्र के गांव पहुंचे और कन्यादान कर पिता का कर्तव्य निभाया और जोड़े को आशीर्वाद दिया. यही नहीं, जवानों ने विवाह की व्यवस्था में भी पूरी मदद की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story