भारत
LoC पर तैनात जवान ने वीडियो जारी कर मांगा न्याय, भूमि विवाद में कार्रवाई की गुहार
jantaserishta.com
27 Aug 2026 11:21 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी और एलओसी पर तैनात फौजी वीर बहादुर सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. वीडियो में फौजी ने भू-माफिया पर अपनी जमीन कब्जाने, बुजुर्ग मां-बाप और गर्भवती बहन के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं सलेमपुर सीओ गौरव सिंह ने जांच के बाद बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यह विवाद उनके पिता और चाचाओं के बीच पुश्तैनी घर का है. पंचायत में हुए समझौते के तहत पैसा लेने के बावजूद घर खाली न करने पर विवाद बढ़ा है.
फौजी वीर बहादुर सिंह ने वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा कि वे 17 अप्रैल 2026 को उनसे मिल चुके हैं और सेना की तरफ से दो बार पत्र भी भेजा जा चुका है. फौजी का कहना है कि घर पर बुजुर्ग मां-बाप, एक गर्भवती बहन और एक छोटी बहन अकेली हैं, जिनके साथ उनके चाचा मारपीट करते हैं.
एलओसी पर तैनात फौजी ने हताशा में कहा कि वे सीमा पर देश की रक्षा करें या परिवार की चिंता करें. उन्होंने भू-माफियाओं को गोली मारने या खुद जान देने तक की बात कह दी. मामला तूल पकड़ते ही सलेमपुर के सीओ गौरव सिंह ने जांच कर स्थिति साफ की. पुलिस के अनुसार, फौजी के पिता राजा सिंह और उनके दो भाई रामनारायण सिंह व सुग्रीव सिंह का चुरिया गांव में पुश्तैनी मकान है. 31 दिसंबर 2025 को हुई पंचायत में राजा सिंह और रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन तीसरे भाई सुग्रीव सिंह को बेचने का फैसला किया था. समझौते के तहत तय रकम में से फौजी वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते में भी आधी राशि भेजी गई थी.
पुलिस का कहना है कि घर खाली करने पर बाकी पैसे देने का समझौता हुआ था, लेकिन अब फौजी के पिता समझौते को मानने से इंकार कर रहे हैं. वर्तमान में सुग्रीव सिंह पुराना मकान गिराकर नया निर्माण करा रहे हैं, जबकि राजा सिंह आगे के कमरे में रह रहे हैं. इसी विवाद में 26 फरवरी 2026 को मारपीट हुई थी, जिस पर थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/26 दर्ज कर चार्जशीट भेजी जा चुकी है. पुलिस द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास असफल रहा और मामला अदालत में विचाराधीन है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





