
x
पत्नी को शिक्षक बनाने में लगाया सबकुछ, फिर भी साथ नहीं मिला
Hajipur हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से पति-पत्नी विवाद का एक मामला सामने आया है, जिसकी तुलना सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश की चर्चित ‘ज्योति मौर्य’ घटना से की जा रही है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन कुमार ने अपनी पत्नी और बीपीएससी शिक्षिका गुंजन कुमारी पर नौकरी लगने के बाद परिवार छोड़ने और कथित प्रेम प्रसंग में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।
अमन कुमार का दावा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद पत्नी की पढ़ाई जारी रखने के लिए मजदूरी की और वर्ष 2022 में पैतृक जमीन का हिस्सा बेचकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाया। इसके बाद गुंजन कुमारी ने बीएड और बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की। उनका चयन 6 से 8वीं कक्षा की शिक्षिका के रूप में हुआ।
पति का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान पत्नी की नजदीकियां एक युवक प्रेम प्रकाश जयवाल से बढ़ीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से पत्नी अलग रह रही है। अमन ने आरोप लगाया कि 23 मई को हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान पर पहुंचने पर उन्होंने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखा और पुलिस को सूचना दी।
इस मामले में दंपति के 10 वर्षीय बेटे ने भी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे का कहना है कि उसे एक व्यक्ति को “मामा” कहने के लिए दबाव बनाया जाता था। हालांकि, अब तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल की जा रही है।
Next Story





