भारत

Oyo होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश मिली, प्रेमिका से पूछताछ कर रही पुलिस

Nilmani Pal
12 April 2025 7:51 AM IST
Oyo होटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश मिली, प्रेमिका से पूछताछ कर रही पुलिस
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। नोएडा सेक्टर-27 स्थित ओयो होटल में प्रेमिका के साथ ठहरे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका का दावा है कि दोनों के बीच कुत्ते के इलाज को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक हाथरस के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर उमेश सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मथुरा निवासी अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन होटल में आया। दोनों ने भोजन किया। इसके बाद कुत्ते के इलाज को लेकर उमेश और उसके बीच कहासुनी हुई। इसी बीच उमेश ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रेमिका का दावा है कि आत्महत्या करने के दौरान वह वॉशरूम में थी। बाहर निकलते ही उसने होटल के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में उमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेमिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही समय बाद उमेश ने खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि उमेश शादीशुदा था। पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दो वर्ष पहले मथुरा की युवती से उसकी नजदीकी बढ़ी और दोनों में प्रेम संबंध हो गए। वह बीबीए की छात्रा है। दोनों डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। वहीं, इस मामले को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि युवती से कड़ाई से पूछताछ होनी चाहिए। कुत्ते के विवाद में आत्महत्या करने की बात समझ से परे है।


Next Story