भारत

सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीप्ति नारकुटी को मिली माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी, इतनी होगी सालाना सैलरी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 May 2021 8:42 AM IST
सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीप्ति नारकुटी को मिली माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी, इतनी होगी सालाना सैलरी, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली. हैदराबाद (Hyderabad) की रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) को मल्‍टीनेशनल टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने सालाना 2 करोड़ रुपये सैलरी वाली जॉब का ऑफर दिया है. इन सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम दीप्ति नारकुटी है. उन्‍हें माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर, ग्रेड 2 की जॉब मिली है. दीप्ति अब अमेरिका के सिएटल में स्थि‍त कंपनी के मुख्‍यालय में काम करेंगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीप्ति ने यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा से कंप्‍यूटर में मास्‍टर्स किया है. वह उन 300 लोगों में से एक हैं, जिन्‍हें माइक्रोसॉफ्ट की ओर से जॉब का ऑफर दिया गया है. लेकिन जिन भी लोगों को सेलेक्‍ट किया गया था, उन सभी से सर्वाधिक पैकेज दीप्ति को मिला है.
दीप्ति की इस उपलब्धि पर हैदराबाद के पुलिस कमिश्‍नर अंजनी कुमार ने भी उन्‍हें बधाई दी है. दीप्ति के पास पोस्‍ट ग्रेजुएशन करने के दौरान ही कई बड़ी कंपनियों से जॉब के ऑफर आ रहे थे. उन्‍हें अमेजॉन और गोल्‍डमैन सैक्‍स जैसी कंपनियों ने भी जॉब ऑफर की थी.
फिलहाल दीप्ति ने अब 17 मई से माइक्रोसॉफ्ट में काम करना शुरू कर दिया है. इससे पहले वह जेपी मॉर्गन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद भी काम करती थीं. उन्‍होंने इस बैंक को टेक्‍नोलॉजी में बैचलर्स करने के बाद ज्‍वाइन किया था. उन्‍होंने हैदराबाद के ओस्‍मानिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रैजुएशन किया था. उनके पिता हैदराबाद पुलिस कमिश्‍नरेट में फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story