भारत

घर बैठे लाखों कमाने का झांसा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.80 लाख ठगे

jantaserishta.com
23 Sept 2023 10:24 AM IST
घर बैठे लाखों कमाने का झांसा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.80 लाख ठगे
x
शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है।
नोएडा: पार्ट टाइम नौकरी कर घर बैठे लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से छह लाख 80 हजार रुपए की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा के निराला स्टेट के अजीत सिंह राघव ने बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम नौकरी कर प्रतिमाह लाखों रुपये कमाने का मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से बात करने पर जालसाज ने इंजीनियर को बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल्स को फॉलो करना होगा। प्रति फॉलो पर शिकायतकर्ता को 50 रुपये बतौर मुनाफा देने की बात तय हुई। इसके बाद शिकायतकर्ता को अलास नाम की टेलीग्राम आईडी से जोड़ा गया। प्रारंभिक चरण में कुछ मुनाफा देने के बाद जालसाजों ने पीड़ित को प्रीपेड टास्क का हवाला देते हुए निवेश पर तीन गुना मुनाफा देने की बात कही। एक हजार रुपये का निवेश करने पर पीड़ित को 30 प्रतिशत मुनाफा सहित रकम वापस कर दी गई। इसके बाद पीड़ित ने कई बार में कुल छह लाख 80 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसमें कुछ रकम उसने रिश्तेदारों से भी ली। इंजीनियर पर छह लाख रुपये और निवेश करने का दबाया बनाया जाने लगा तो उसे ठगी की आशंका हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story